सुशासन दिवस के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) की विभिन्न इकाइयों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर इस विशेष अवसर का शुभारंभ किया गया।
बिहार में सुशासन दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का विशेष संबोधन भी होगा, जिसमें सुशासन, विकास, जनकल्याण और बिहार की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे।
दीप प्रज्वलन का यह कार्यक्रम सुशासन, जनसेवा, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
देखिए इस विशेष आयोजन की पूरी खबर और वीडियो केवल Khabar24.live पर।
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे YouTube चैनल को Subscribe करें।
